Kanpur News: फोन आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से 60 हजार पार
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: चकेरी। साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 60 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार, उनके पास न तो खाते की जानकारी के लिए किसी का फोन आया और न ही कोई ओटीपी। फिर भी खाते से रकम निकल गई। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। अहिरवां के विराट नगर निवासी सर्वेश कुमार अनुसार, दस जून को उनके दो खातों से कुल 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उन्होंने कुछ दिन पहले स्टेटमेंट चेक किया तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो जानकारी हुई कि गूगल पे के जरिये खाते से रकम ट्रांसफर की गई है। यह भी पढ़ें- Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगे थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.