Kanpur News: फोटो- बाबूपुरवा में बीए की छात्रा ने फांसी लगाई
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बाबूपुरवा में आईटीआई की परीक्षा देकर लौटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी आशीष कुमार मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में इकलौती बेटी 18 वर्षीय एंजल मिश्रा उर्फ कोमल थी। आशीष ने बताया कि बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को वह गोंडा में आईटीआई की परीक्षा देने गई थी और देर शाम घर लौटी। साथ में खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में चली गई। शनिवार तड़के उसका शव बरामदे में फंदे से लटकता मिला। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.