कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। रावतपुर गांव में पारिवारिक कलह से तनाव में चल रहे 37 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। रविवार रात उसने पहले हाथ की नस काटी और चचेरे भाई को फोन कर सुबह अंतिम संस्कार में आने की बात कही। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई ने उसे खून से लथपथ देखा और डॉक्टर को बुलाने चले गए। इसी बीच मां के कमरे से बाहर जाते ही युवक ने दरवाजा बंद कर लिया और फंदे से लटक गया। मां दरवाजे के बाहर खड़ी होकर उसे पुकारती रही, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। रावतपुर गांव निवासी प्रशांत शुक्ला एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। परिवार में मां कांति और बड़ा भाई अजय हैं। अजय के मुताबिक, वर्ष 2014 में प्रशांत की शादी दिल्ली निवासी राखी से हुई थी। उनके दो बच्चे कनक और शिवांग हैं। अजय ...