कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। बारिश के दौरान एचटी लाइन में हुए फाल्ट के चलते रसूलाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के चार फीडरों की बुधवार भोर पहर तीन बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने बारिश थमने पर फल्ट को ठीक कराया। इस दौरान करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। बारिश के चलते झींझक से रसूलाबाद आने वाली एचटी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे रसूलाबाद क्षेत्र के उसरी,भैसायां,लालू व असालतगंज स्थित ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह करीब तीन बजे ठप हो गई। दोपहर तक रुक-रुक होती रही बारिश के चलते फाल्ट खोजा नहीं जा सका। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तीन उपकेंद्र संग नौ फीडर रहे घंटो ब्रेक डाउन इस दौरान करीब सौ गांवों में बिजली ठप होने से इन्वर्टर भी दगा दे गए। जबकि मोबाइल ...