कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: रूरा। कस्बे के पालीवाल नगर में बंद घर को निशाना बनाकर स्कूटी सवार चोरों ने लाखों की नगदी और जेवरात पार कर दिए थे। मामले में पुलिस ने मकान मालिक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है। रूरा कस्बे के पालीवाल नगर के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक महेश तिवारी अपनी पत्नी के साथ जगन्नाथ धाम गए हुए थेऔर उनके घर पर किराए पर रहने वाली शिक्षिका स्कूल गई थी। सोमवार को करीब 11 बजे स्कूटी सवार तीन चोरों ने मौका पाकर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर दूसरी मंजिल पर कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात पार कर दिए थे। जब शिक्षिका घर पहुंची तो उसने ताला खुला देखा तो वो ऊपर गई जहा कमरे में सामना बिखरा पड़ा था तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम न...