कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट-1 स्थित तिरुबाला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एडमिन ऑफिसर मुकेश कुमार दुबे ने बताया कि कंपनी में जूतों के टीपीयू सोल बनाने का काम होता है। इसके लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक दाना काफी समय से चोरी हो रहा था। 21 अक्टूबर को एक बोरी दाना गायब होने पर छानबीन की गई तो वह रविंद्र शर्मा और मनीष कनौजिया के पास से बरामद हुआ। अब तक 27 बोरी दाना गायब होने की जानकारी मिली है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ संदेह जताते हुए तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: थोक व्यापारी के गोदाम से लाखों का माल गायब, कर्मचारियों पर ही चोरी का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...