कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के फत्तेपुर रोशनाई गांव में स्थित कामधेनु कैटल फीड्स फैक्ट्री में मशीन पर काम करते समय चार दिन पहले घायल हुए एक कर्मी की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने शव फैक्ट्री गेट पर रखकर लापरवाही से मौत का आरोप लगा हंगामा शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन से परिजनों की बातचीत शुरू कराई गई।

फैक्ट्री कर्मी की मौत और मुआवजे की मांग रनिया कस्बे के केशव नगर मोहल्ले का रहने वाला साठ वर्षीय जयराम पाल पिछले आठ साल से फत्तेपुर रोशनाई स्थित कामधेनु कैटल फीड्स फैक्ट्री में लेथ मशीन के आपरेटर के रूप में काम करता था। 19 अक्टूबर को मशीन पर काम करते समय वह अचानक घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिज...