कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा। रनिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के मजरा शिवनाथ पुरवा निवासी पचपन साल के जयसिंह की गंगाप्रसाद पुरवा के पास स्थित लोहे के पाइप बनाने वाली एक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जयसिंह फैक्ट्री में डीसीएम चालक के रूप में काम करते थे। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन जब फैक्ट्री पहुंचे तो उन्हें वहां शव नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने फैक्ट्री कर्मियों पर शव को छिपाने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह भी पढ़ें- Etah News: ट्रांसपोर्टर के भाई की हत्या कर शव को खेत में फेंका परिजनों का आरोप परिजनों के अनुसार, फैक्ट्री कर्मियों ने उन्हें बताया कि जयसिंह को जिला अस्पताल भेजा गया है। इस सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां जयसिंह नहीं मिले। इसके बाद परिजन दोबारा...