Kanpur News: फुहारों के बीच बरसा जगत के नाथ का आशीष
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इस्कॉन ने रविवार को श्री श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली। हजारों भक्तों ने इस यात्रा में पूरे उल्लास के साथ भाग लिया। जय कृष्णा के उद्घोष के साथ नृत्य करते भक्तों ने इसका आकर्षण बढ़ा दिया। भगवान श्री जगन्नाथ अपने गर्भगृह से बाहर निकलकर रथ पर आरूढ़ हुए और जनसमूह के बीच पहुंचकर सभी को अपने दर्शन एवं सेवा का दुर्लभ अवसर प्रदान किया। इस्कॉन की रथयात्रा श्री राम दशानन धर्मशाला, गोविंदनगर से प्रारंभ होकर ग्लोरी गार्डन गेस्ट हाउस, बर्रा बाईपास तक निकाली गई। यह रथयात्रा अब तक की सबसे भव्य रथ यात्राओं में से एक रही है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रास्ते में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। रास्ते भर फुहारें भी पड़ती जा रही थीं。 यह भी पढ़ें- Rampur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.