कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। फीस को लेकर हुए विवाद के बाद लाइब्रेरी संचालक ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रनियां थाना क्षेत्र के वार्ड-12 केशव नगर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई रनियां पीएचसी के सामने स्थित कृष्णा लाइब्रेरी में पढ़ने जाता है। 10 अगस्त को लाइब्रेरी की फीस को लेकर संचालक अंकित साहू से उसका विवाद हो गया था। बुधवार को राकेश का बेटा कपिल और सूरज बिजली का बिल जमा करने रनियां पावर हाउस जा रहे थे। आरोप है कि बाजार रोड स्थित आदित्य सिंह मार्केट के सामने लाइब्रेरी संचालक अंकित साहू ने गुड्डू गौतम और सोनू के साथ दोनों को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने प...