Kanpur News: फिर मौसम ने ली करवट, बदली के साथ हुई बूंदा-बांदी
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में दो दिन आसमान साफ रहने के बाद रविवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। आसमान में पूरे दिन बदली व सूरज में लुका-छिपी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। वहीं किसान खेतों में डेरा डालकर धान के बीच उगे खरपतवार निकालने आदि के काम में जुटे रहे। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार से गुरूवार के बीच लगातार हुई बारिश से फसलों को जहां संजीवनी मिली थी, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई थी, लेकिन दो दिन से बारिश थमने के साथ ही मौसम साफ हो गया था। शनिवार रात में भी पारा सामान्य के करीब रहा। रविवार सुबह मौसम ने फिर से करवट बद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.