Kanpur News: फिक्की फ्लो ने महिला स्किलिंग सेंटर शुरू किया
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। फिक्की फ्लो ने महिलाओं को कौशल एवं आजीविका के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस पर फ्लो स्किलिंग सेंटर शुरू किया। प्रथम चरण में तीन माह का निःशुल्क सिलाई एवं टेलरिंग प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिसकी कक्षाएं प्रत्येक सप्ताहांत होंगी। प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता भी प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने कौशल को रोजगार या उद्यमिता में बदल सकें। यहां कढ़ाई, क्रोशिया, मैक्रेमे एवं अन्य हस्तशिल्प का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यहां नलिनी संवाल, राधिका गुप्ता, श्रुति चांडक, रोजी मेन डोलिया, नीतू गर्ग, डॉ. अनुराधा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.