कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक युवक ने आरोप लगाया है कि फिंगर चिप्स खाने जाने के दौरान उसका एक कबाब पराठे वाले दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर आरोपित ने उन्हें लाठी डंडों से पीट दिया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के सरैया निवासी निखिल के अनुसार, वह 14 अगस्त की शाम को छबीलेपुरवा चौराहे पर फास्टफूड की दुकान पर फिंगर चिप्स खाने के लिए गया था। कैंट के बदलीपुरवा निवासी कबाब पराठा ठेला दुकानदार संजय निषाद किसी बात को लेकर उनसे विवाद करने लगा। विरोध पर आरोपित ने उन्हें लाठी डंडे से पीट दिया। इससे उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आ गईं। वहीं, भीड़ जुटने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ...