कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में किसानों की आय में वृद्धि तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक,हरिशंकर भार्गव ने विकास खंड मलासा के ग्राम कैलई, किशोरपुर गांवों में विभाग की संचालित योजनाओं के अंतर्गत लगाए गए फसल प्रदर्शनों का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ आुधनिक तकनीकी भी बताई। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं के तहत कृषकों को उपलब्ध कराए गए नि:शुल्क बीज मिनीकिट व उन्नत बीजों से उगाई जा रही धान एवं अन्य खरीफ फसलों की वानस्पतिक वृद्धि तथा फसल के स्वास्थ्य का खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के परिश्रम की सराहना की तथा वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित उन्नत कृषि तकनीकों व सस्य क्रियाओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने किसानों से संवाद स्था...