Kanpur News: फर्राटा पंखे के करंट लगने से किसान की मौत
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। नर्वल में पंखे से करंट लगने के कारण किसान की मौत हो गई। नर्वल के लक्ष्मणपुर ग्राम निवासी 54 वर्षीय अरविंद कुमार किसान थे। परिवार में पत्नी रामरानी, दो बेटे विकास व विवेक और बेटी ज्योति है। बेटे विकास ने बताया कि शनिवार रात को पिता घर में सोने जा रहे थे। कमरे में चल रहे फर्राटा पंखा का बटन बंद करने के बाद जैसे ही अपनी तरफ मोड़ा, तभी पंखे का तार बोर्ड में लगा होने के कारण वह करंट से चिपक गए। नर्वल थाना प्रभारी ने बताया कि पंखे से करंट लगने के कारण किसान की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.