कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: सचेंडी। भैरमपुर गांव में फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने अलग-अलग अपनी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में सचेंडी पुलिस ने एक आरोपित कृष्ण बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित भाइयों में राम औतार और राम सजीवन का आरोप है कि बीती 22 अगस्त को सौरभ कुमार माहेश्वरी, राम अवतार, कृष्ण बहादुर सिंह, दिग्विजय सिंह समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर उनके हिस्से की जमीन का बैनामा करा लिया। वहीं, उनके भाई राम सजीवन ने अमिधा केडिया, विजय कुमार केडिया, मधु जैन, राजीव जैन, मो. अकील, हिमांशु कुशवाहा, दिग्विजय सिंह समेत अन्य अज्ञात...