कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कलक्टरगंज में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित युवती की शादी तुड़वाने के लिए उसे बदनाम कर रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बेटी का विवाह तय हो चुका है। वहीं, आरोपित फर्जी इंस्टाग्राम से लड़के और उसके रिश्तेदारों को आपत्तिजनक और धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। आरोपित की हरकतों से तंग आकर पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...