Kanpur News: फंदा डालकर छज्जे पर चढ़ा मजदूर, छह घंटे बाद मुकदमा दर्ज होने पर उतरा
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। सेन पश्चिम पारा के न्योरी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 40 वर्षीय मजदूर श्याम सुंदर गले में फंदा डालकर मकान की दूसरी मंजिल के छज्जे पर चढ़ गया। उसने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर करीब एक साल से प्रताड़ित करने और पुलिस से पिटवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। करीब छह घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। अंत में पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रति दिखाई, जिसके बाद वह नीचे उतरा। श्याम सुंदर का करीब एक साल पहले पड़ोसी रामबाबू से विवाद हुआ था। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान रामनरेश यादव के कहने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान के कहने पर पुलिस ने थाने में उसकी पिटाई की। श्याम सुंदर ने ग्राम प्रधान के साथ रवि पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.