Kanpur News: प्लास्टिक संग्रह के बदले बच्चों को मिले पौधे
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: बिठूर। नमामि गंगे व रीवैंप इंडिया फाउंडेशन ने बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज तथा मातृछाया गुरुकुलम में पौधरोपण एवं प्लास्टिक संग्रह अभियान आयोजित किया। विद्यार्थी घरों से प्लास्टिक लेकर स्कूल आए। इसके बदले छात्रों को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए। इसके बाद मातृछाया गुरुकुलम में रीवैंप इंडिया फाउंडेशन की ओर से 150 फलदार पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शशांक शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना सिंह की देखरेख में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.