कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने पर्यावरण संरक्षण के महाभियान के तहत प्रोजेक्ट हरीतिमा गौरव का शुभारंभ किया गया। इसमें 1100 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को क्लब और नागरिक सुरक्षा के संयुक्त प्रयास से मॉडल टाउन स्थित शिव मंदिर पार्क में 151 पौधे रोपे गए। पार्क में औषधीय व सौंदर्य से भरपूर गुलाब एवं तुलसी वाटिका की स्थापना की गई। यहां मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, विशिष्ट अतिथि डीसी शुक्ला, चीफ वार्डन राजीव सिंह, विजय बदलानी, नित्या चावला, मुकेश श्रीवास्तव, पुनीत टंडन, आशीष बाजपेई, मनोज कुमार, हरिओम, यादवेन्द्र, अजय शंकर दीक्षित, गौरव सेठी उपस्थित रहे। संचालन आरके बाजपेई ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...