कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा में प्रेमिका से फोन पर बातचीत के बाद युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कुंज विहार निवासी 22 वर्षीय सोमू यादव बड़े भाई के साथ सोलर पैनल लगाने का काम करते थे। परिवार में मां शीला, बहन और दो भाई शिवम और सचिन हैं। पिता रामजी यादव ने बताया कि सोमू बड़े बेटे शिवम के साथ सोलर पैनल लगाने का काम करता था। बीते दो माह से वह नौकरी पर नहीं आ रहा था। सोमवार को पत्नी और बेटी मंदिर गईं थीं। इस दौरान बेटा सोमू घर पर अकेला था। जब वे लोग वापस घर लौटे तो बेटे का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन ने बताया कि युवक ने प्रेमिका से बातचीत के बाद आत्महत्या की है। सेन पश्चिम पारा ने ब...