कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बर्रा में खाना खाने के बाद टहलने निकले ऑटो चालक का शव घर के पास स्थित पार्क के अंदर पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं इलाकाई लोगों में चर्चा रही कि युवक ने प्रेमिका से फोन पर विवाद के बाद आत्महत्या की है। कर्रही कच्ची बस्ती निवासी 25 वर्षीय सोनू ऑटो चालक थे। परिवार में मां गुड्डी, बहन रीमा और तीन भाई हैं। परिजन ने बताया कि वह मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजन ने तलाश शुरू की। हालांकि कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह घर के पीछे स्थित पार्क में लगे पेड़ में सोनू का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं इलाकाई लोगों में चर्चा रही कि उसका किसी युवती से प्रेम...