कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। जूही के नयापुरवा में कथित प्रेम संबंध के चलते पत्नी को तलाक देने का दबाव और रुपयों की मांग से परेशान ट्रांसपोर्ट में चालक ने जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, कथित प्रेमिका की धमकियों से युवक मानसिक तनाव में था। घटना के समय उसकी पत्नी अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर थी। पति का फोन न उठने पर उसने बेटे को कमरे में भेजा, जहां पिता को बेसुध देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी की तहरीर पर जूही पुलिस ने कथित प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयापुरवा निवासी 35 वर्षीय अंकित पाल उर्फ जैकी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले आशा से हुई थी। परिवार में दो बेटे आरव और जैद, पिता अजय पाल, मां प्रेमा और छोटा भाई ऋषभ हैं। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब...