Kanpur News: प्राथमिक विद्यालय जर्जर होने से अतिरिक्त कक्ष में पढ़ रहे बच्चे
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सुनरापुर डेरा में बना प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह जर्जर होने की वजह से बच्चों को एक अतिरिक्त कक्ष जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है उसी में पढ़ाया जा रहा है। सुनरापुर डेरा नगर पालिका के विस्तारित योजना में आ गया है। यहां खुले प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-एक से कक्षा 5 तक 36 छात्र पंजीकृत हैं, जिन्हें प्रधानाध्यापिका संगीता देवी, सहायक अध्यापक शिखा सचान, शिक्षामित्र सुनीता सचान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा सचान नियुक्ति हैं। यहां का विद्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर हो जाने के कारण वहां बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाया जा रहा हैं, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र में भी 32 बच्चे पंजीकृत हैं। मुख्य बिल्डिंग जर्जर होने के कारण 68 बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.