Kanpur News: प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों का कब्जा, बच्चों की राह में रोड़ा
कानपुर, नवम्बर 27 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। डेरापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गेंदामऊ में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के आसपास ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण से नौनिहालों की परेशानी बढ़ गई है। विद्यालय के प्रवेश द्वार के एक ओर घास-फूस और ट्रैक्टर खड़े किए जा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को बांध रखा है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के मुख्य द्वार के आसपास अतिक्रमण होने से बच्चों के आवागमन का रास्ता बाधित हो रहा है। सुबह विद्यालय पहुंचने और छुट्टी के समय घर लौटने के दौरान छोटे बच्चों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में ट्रैक्टरों की आवाजाही और मवेशियों के बंधे होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। वहीं, विद्यालय परिसर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.