कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सीडीओ विधान जायसवाल की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में एडीएम अमित कुमार एवं सीएमओ डॉ. जयगोविन्द सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जनपद की प्रत्येक गर्भवती महिला एवं बच्चे का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शिथिलता...