Kanpur News: प्रवर्तन टीम का घेराव, सिपाही को धक्का देकर ले भागे ओवरलोड वैन
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। चकेरी में वाहन चेकिंग के दौरान ओवरलोड डिलीवरी वैन पकड़कर पनकी औद्योगिक क्षेत्र चौकी ले जा रही प्रवर्तन विभाग की टीम का 15 से 20 लोगों ने घेराव किया। आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों से गालीगलौज की। प्रवर्तन सिपाही को धक्का देकर वाहन से उतार दिया और वैन की चाबी छीनकर फरार हो गए। मामले में प्रवर्तन पर्यवेक्षक की तहरीर पर पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।प्रवर्तन पर्यवेक्षक ऋषिकांत तिवारी ने बताया कि वह कानपुर नगर में तैनात हैं। गुरुवार को कर अधिकारी अनिल कुमार के साथ चकेरी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे टीम ने डिलीवरी वैन को रोककर जांच की तो वह ओवरलोड मिली। चालक वाहन के पंजीकरण समेत अन्य आवश्यक अभिलेख और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.