Kanpur News: प्रयागराज में यमुना उफनाई, कानपुर में बाढ़ का खतरा
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: प्रयागराज में यमुना नदी उफना रही है। लिहाजा, कानपुर से प्रयागराज के बीच गंगा किनारे गांवों और शहरों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि, प्रयागराज में पानी ज्यादा होने से कानपुर से छोड़े जा रहे पानी को रास्ता नहीं मिल रहा है। असर यह हुआ कि गंगा में पानी का बहाव धीमा पड़ने लगा है। अगले दो-तीन दिन में गंगा का पानी गांवों की ओर होगा। पहाड़ों में बारिश के चलते हरिद्वार और नरोरा बैराज से रोजाना एक-एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि कानपुर स्थित गंगा बैराज से रोजाना करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना के उफान पर न आने तक कानपुर बैराज से छोड़ा जा रहा पानी प्रयागराज से आगे निकल जा रहा था, लेकिन अब गंगा के प्रवाह को प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर बाधित कर रहा है।
हरिद्वार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.