कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर। पीईटी की शहर के कई सेंटरों पर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का हुजूम शाम साढ़े पांच बजे पहुंचा। अधिकतर परीक्षार्थी प्रयागराज की ओर जाने वाले थे तो रेलवे ने एक-एक घंटे के अंतराल से तीन स्पेशल रैक चलाए। इससे प्लेटफार्मों पर लोड कम हुआ। परीक्षार्थियों की भीड़ रुक-रुककर आ रही थी तो डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल के निर्देश पर आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार क्यूआरटी के साथ पहुंचे और पैदल यात्रियों से आ रही भीड़ को नियंत्रित किया। वहां से लाइन लगवा प्लेटफार्मों पर भिजवाया। इसके बावजूद परीक्षार्थियों ने चौरीचौरा एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी, ऊंचाहार, आम्रपाली एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी सहित कई ट्रेनों में कब्जा किया। यह भी पढ़ें- Agra News: रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ सुबह की परीक्षा देने ...