कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। शहर में सवारियों से लूट करने वाले एक गिरोह ने मजदूर के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित उन्हें जीटी रोड स्थित गुंजन टॉकीज के पास फेंक कर भाग गए। रायपुरवा पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल भेजा। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरू की। प्रयागराज निवासी राजेश पटेल चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। वह 14 अगस्त को रावतपुर से ऑटो में बैठकर झकरकटी जा रहे थे। इस दौरान ऑटो में उनके अलावा दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि कुछ देर रात ऑटो में सवारी बनकर बैठे आरोपितों ने उन्हें बेहोश करने के लिए कुछ सुंघाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया और उनसे 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। आरोपित उन्हें गुंजन टॉकीज के...