कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। तहसील भोगनीपुर के सहाबापुर गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय में बुधवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अभिभावक, स्थानीय ग्रामीणों व बच्चों ने हंगामाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अर्पणा सचान पर बच्चों से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर स्कूल से भगाने और समय पर विद्यालय नहीं आने का आरोप लगाया। इससे विद्यालय में नामांकित बच्चे और उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त हैं। वहीं बुधवार को सुबह अभिवावकों ने विद्यालय के गेट पर खड़े होकर हंगामा किया। गांव के ब्रजमोहन, अखिलेश, शिववीर, जय करन आदि कई लोगों ने प्रधानाध्यापक को हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता के आरोप में शिक्षक निलंबित वहीं प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों और ग्रामीणों द्वारा लगाए ...