Kanpur News: प्रतिबंधित सांपों की कर रहे थे नुमाइश, वन विभाग ने दबोचा
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा बैराज के पास प्रतिबंधित सांपों की नुमाइश करने वाले एक बाल अपचारी समेत सात लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। वन विभाग ने एचटू केस दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने बाल अपचारी को रिहा कर दिया। जबकि, अन्य आरोपियों को रिमांड पर दे दिया, जिनसे वन विभाग की टीम पूछताछ करेगी। पंजाब निवासी वन्य जीव प्रेमी ने प्रतिबंधित सांपों की नुमाइश करने वालों को चिह्नित कर वन विभाग को सूचित किया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम साढ़े पांच बजे सांपों का प्रदर्शन करने वालों को पकड़ा था। इनके पास से कुल सात सांप मिले। इनमें दो 3 दोमुंहा (सैंडबोआ), दो अजगर (पाइथन), एक कोबरा और एक रैट स्नेक बरामद किए गए थे। हालांकि, वन विभाग छह सांप बरामद होने की बात कह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.