Kanpur News: प्रकाश ने स्वर्ण तो आरके ने कांस्य पदक जीता
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। भारतीय तैराकी संघ की ओर से तीन से 10 अक्तूबर के बीच कर्नाटक में आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 70 से 74 वर्ष आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी ने स्वर्ण पदक और आरके कमल ने कांस्य पदक जीतकर कानपुर का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में विकास अवस्थी, राम कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, अनुभव कुमार, पंकज जैन, विनायक तिवारी, कीर्ति आनंद, सौरभ भारद्वाज, सरिता और मोनू निषाद ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तैराकी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पदक यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एशियन मास्टर्स तैराकी में मुजफ्फरपुर के सत्यनारायण ने जीता कांस्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.