Kanpur News: पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करें
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। आरोग्य भारती, कानपुर प्रांत की ओर से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गायनी रोग विभाग परिसर में पौधरोपण और आरोग्य वाटिका की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार वार्ष्णेय ने पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्ष जीवन के लिए सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ.सीमा द्विवेदी ने आरोग्य भारती के प्रयास की सराहना की। डॉ. बीएन आचार्य, दयाशंकर सिंह, अरुण दुबे, डॉ. मनीष यादव, पुनीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.