Kanpur News: पौधरोपण के बाद उनकी सुरक्षा की स्थिति भी देखें विभाग
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात, कानपुर देहात। डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में डीएम कपिल सिंह ने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा रोपित पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने, नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई, पौधों की सुरक्षा एवं आवश्यक देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पौधरोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर विकसित करना भी है। इसके लिए संबंधित विभाग नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें। जिला गंगा समिति के अंतर्गत नदियों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता, नदी तटों की साफ-सफाई तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि नदियों में ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.