Kanpur News: पोस्टर कला में राशि और पेंटिंग में वैभव बने विजेता
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। पीपीएन पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति की ओर से पोस्टर कला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पर्यावरण एवं प्रकृति से संबंधित विचारों को कलात्मक, रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टर कला प्रतियोगिता में राशि गुप्ता ने पहला, नौशीन फातिमा ने दूसरा और नैंसी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में वैभव शर्मा ने पहला और महिमा सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयुषी शर्मा व साफिया नाज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. मीना गुप्ता ने और संचालन डॉ. आभा शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रो. अनीता रॉय, डॉ. कासिफ इमदाद, डॉ. रिचा त्रिपाठी तथा डॉ. धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.