Kanpur News: पोस्टमार्टम में टूटी मिली पसलियां, लंग्स मिला क्षतिग्रस्त
कानपुर, नवम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास 3 नवंबर को नदी में मिले युवक के शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसकी पसलिया टूटी मिलने के साथ ही लंग्स क्षतिग्रस्त मिला। डॉक्टरों ने चोटों से अधिक खून बहने को उसकी मौत की वजह बताया। रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव के निकट रिंद नदी में 3 नवंबर को करीब चालीस साल के एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसके शरीर पर नीली जींस मिली थी। जबकि उसके शरीर पर और कोई कपड़ा नहीं मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके शरीर की खाल सड़ जाने के कारण कोई जाहिरा चोट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.