Kanpur News: पोल से टकराई बाइक, युवक की जान गई
कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। बाइक से बहन के यहां आए युवक की बाइक पोल से टकरा जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों को युवक के शव पड़े होने की सूचना पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसूलाबाद क्षेत्र के पूरनपुरवा निवासी हरिश्चन्द्र के 19 वर्षीय पुत्र विवेक थाना मंगलपुर क्षेत्र के कस्बा झींझक निवासी बहनोई दीपू के यहां बाइक से आया था। रात के समय बहनोई को स्टेशन जाने की बात बताकर निकला और दयापुरवा गांव में चचेरी बहन के यहां जा रहा था। चिरखिरी और दयापुरवा के मध्य तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सुबह किसान और राहगीरों ने युवक के शव को पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.