Kanpur News: पैसेंजर ट्रेन से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के पालनगर का रहने वाला एक युवक शुक्रवार सुबह पैंसेजर ट्रेन से अपनी बुआ के घर असेनी रूरा आ रहा था। रूरा स्टेशन के पहले अंडरपास के पास खिड़की पर खड़ा होकर सफर कर रहा था। इसी बीच वह युवक अचानक झटका लगने से नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों व आरपीएफ के जवानों ने उसको उपचार के लिए सीएचसी रूरा भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बता दें कि पाल नगर मंगलपुर का रहने वाला 25 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र निशिकांत पाल शुक्रवार सुबह झींझक से इटावा-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से रूरा थाना क्षेत्र के असेनी गांव में रहने वाली बुआ पूनम के यहां जा रहा था। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग डाउन लाइन पर रूरा के अंडरपास के पास खिड़की के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.