कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात।सट्टी थाना क्षेत्र के तमरापुर के रहने वाले एक बुजुर्ग ने घर के पास खड़े शीशम के पेड़ से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तमरापुर गांव के रहने वाले सत्तर साल के बुजुर्ग प्रभूदयाल नशे के आदी थे। इससे उनका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में उन्होने घर के पास खड़े शीशम के पेड़ से फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पिता की मौत से उनके पुत्र अमरेंद्र व परिजन बिलख उठे। सूचना पर एसओ सट्टी कालीचरण ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य ...