Kanpur News: पेड़ बनना तो दूर दो साल में पौधे भी नहीं बचे सुरक्षित
कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। विकास खंड के असालतगंज कस्बे में गोशाला के निकट दो साल पहले विधायक की मौजूदगी में वन विभाग अधिकारियों द्वारा रोपे गए एक हजार पौधों में से एक भी सुरक्षित नहीं बच सका है। देखरेख के अभाव में सरकार का लाखों रुपया बर्बाद हो गया। जिम्मेदारों ने दोबारा वहां निरीक्षण की जरुरत भी नहीं समझी है। रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज गोशाला के निकट ग्राम सभा की जमीन पर दो साल पहले वन विभाग अधिकारियों ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार सहित वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे थे। एक हजार से अधिक पौधों को रोपित कराने के साथ ही उनकी सुरक्षा व देखभाल का जिम्मा ग्राम पंचायत को सौंपा गया था, लेकिन पौधारोपण होने के बाद वहां दोबारा निरीक्षण करने की जरुरत नहीं समझी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.