कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की व्यापक जांच कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पालिका से संचालित सभी 16 नलकूपों से प्राप्त पेयजल के नमूनों का परीक्षण अधिशासी अभियंता कार्यालय, जल निगम माती के माध्यम से कराया गया। इस परीक्षण का उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा जलजनित एवं संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक मानकों का सत्यापन करना है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्र में स्थापित इंडिया मार्क-2 हैंडपंपों से होने वाली जलापूर्ति की भी टीडीएस मीटर के माध्यम से जांच कराई जा रही है। परीक्...