कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अब वृद्धजनों के पेंशन आवेदन भरवाने में सहायता करने का भी कार्य करेंगे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में सहयोग और स्कूलों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर के साथ शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित सिविल डिफेंस की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सिविल डिफेंस को और सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। डीएम ने कहा कि सिविल डिफेंस की भूमिका केवल आपातकालीन परिस्थितियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सामान्य दिनों में भी स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी हो। स्वयंसेवक ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें। साथ ही अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन संबंधी आवेदन भरवाने और...