Kanpur News: पृथ्वीराज स्मारक की पुनर्स्थापना के लिए विधायक को दिया ज्ञापन
कानपुर, नवम्बर 25 -- Kanpur News: कल्याणपुर। केशवपुरम स्थित सिलेंडर चौराहे और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक को हटाए जाने के विरोध में लोगों ने बुधवार को कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार को ज्ञापन सौंपा। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ना तो कोई कार्रवाई हुई न ही स्मारक की पुनर्स्थापना के लिए कोई सकारात्मक पहल दिखाई दी। स्मारक को अगले 48 घंटे में पूर्ण सम्मान एवं गरिमा के साथ पुन स्थापित करने की योजना नहीं बनी तो आहत लोग भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। शैलेंद्र सिंह, सौरभ ठाकुर, सचिन सिंह तोमर, अंशु चंदेल, विशाल सिंह, दिव्यांशु सिंह, दीपक सविता, आशीष द्विवेदी, राज बहादुर सिंह रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.