Kanpur News: पूर्व सैनिक की मां से 10 लाख की ठगी, छह पर रिपोर्ट
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के रतनपुर में पूर्व सैनिक की बुजुर्ग मां से आठ लाख रुपये के जेवर और 1.90 लाख रुपये नकद समेत करीब 10 लाख की ठगी कर ली गई। आरोप है कि मोहल्ले की महिला ने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन्हें झांसे में लिया। जेवर और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर धमकी दी गई। डीसीपी पश्चिम के निर्देश पर चार महिलाओं समेत छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पनकी रतनपुर निवासी पूर्व सैनिक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनकी मां मीना मिश्रा के घर मोहल्ले की नीलम दुबे का आना-जाना था। आरोप है कि नीलम शादी में पहनने के बहाने उनसे सोने की चेन, अंगूठी और झुमकी ले गई, लेकिन वापस नहीं की। बाद में वह अपनी साथी नीलम पाल को लेकर आई। नीलम पाल ने बड़ा लोन पास कराने का झांसा देकर उनसे सोने की चेन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.