कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: पूर्व सैनिक की बाइक की डिग्गी से एक लाख नगदी हुई पारर -सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात -बैंक परिसर में पानी पीने लगे सेवानिवृत्त सैनिक, लाल शर्ट पहने युवक ने उड़ा दी नकदी राजपुर संवाददाता।

बैंक परिसर में दिनदहाड़े चोरी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रखे और कुछ ही कदम दूर पानी पीने लगे। इसी बीच एक युवक आया, डिग्गी खोली और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। जब तक सेवानिवृत्त सैनिक को इसकी भनक लगती, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुका था। दिनदहाड़े चोरी की यह वारदात राजपुर कस्बे के थाना मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा परिसर में हुई। पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सीसीटीव...