कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: मूसानगर। पूर्व सांसद प्यारेलाल संखवार का 71 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया था। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार मूसानगर के हलिया घाट में किया गया। वह दो बार भोगनीपुर विधानसभा से विधायक, घाटमपुर सुरक्षित सीट से सांसद रहे। अंतिम संस्कार में सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व सांसद राजा रामपाल, सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर, नरेंद्र पाल सिंह मनु, वीरसेन यादव, बनारसी बाबू पाल, एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ राजीव सिरोही, प्रभारी अमिता वर्मा भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...