Kanpur News: पूर्व प्रधान को उद्घाटन कराने ले गए, रास्ते में 15 हजार उड़ाए
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के सरसौल के पूर्व प्रधान बड़ेलाल गुप्ता शनिवार दोपहर सरसौल में नाई की दुकान से बाल कटवाकर घर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में बाइक से दो युवक आकर उनके पास रुके और बोले चाचा दुकान का उद्घाटन कराना है। बड़ेलाल ने सोचा गांव के ही युवक होंगे तो वह उनके साथ बाइक पर बैठ गए। आगे जाकर युवकों ने बाइक रोकी और बड़ेलाल को उतार दिया। बोले एक मिनट में आ रहे और बाइक लेकर फरार हो गए। तभी बड़ेलाल ने देखा तो उनकी पैंट की जेब कटी थी और साढ़े पंद्रह हजार रुपये गायब थे। पीड़ित पूर्व प्रधान ने पुलिस से शिकायत नहीं की। थाना प्रभारी महाराजपुर जनार्दन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.