कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज के पूर्व छात्रों के अनुभव, विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से वर्तमान छात्र-छात्राओं और संस्थान का विकास होगा। इसके लिए एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह एसोसिएशन कॉलेज की विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करेगी। कॉलेज में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि कानपुर की शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक छात्र वर्तमान में प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यवसाय, कानून, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। सचिव सीए सुधींद्र जैन ने बताया कि एसोसिएशन के माध्यम से पूर्व छात्रों को पुनः महाविद्यालय से जोड़ने का अभ...