कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता मिनी आईपीएल यूपी टी-20 लीग के मुकाबलों का आंखों देखा हाल देश के पूर्व क्रिकेटर सुनाएंगे। साथ ही, इन मैचों का सीधा प्रसारण दुनिया के 200 से अधिक देशों में किया जाएगा। लीग की तैयारी अंतिम चरण में है। दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाले इन मुकाबलों को सुनाने वाले कमेंट्री पैनल में कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कमेंट्री कर चुके पूर्व क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्य रूप से पीयूष चावला, जतिन सप्रू, चेतन शर्मा, सबा करीम, अशोक शर्मा व मनिंदर बिड़ला का नाम शामिल है।यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम से हो रहा है। यह भी पढ़ें- काशी रुद्रास के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, बनाई रणनीति यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि कमें...